Dandi Swami
Nirbhayanand Saraswati
ji Maharaj

आप एक ऐसे संत के दर्शन कर रहे हैं जिनका जीवन पूर्ण रूप से ज्ञान, सेवा और आत्मबोध के मार्ग को समर्पित है।
ज्ञान ही मनुष्य का सबसे बड़ा रक्षक है। — स्वामी निर्भयानंद सरस्वती जी महाराज
About
श्री श्री 1008 दंडी स्वामी निर्भयानंद सरस्वती जी महाराज का जन्म 16 सितम्बर 1969 को रीवा मध्य प्रदेश के गौरी ग्राम में हुआ । बाल्यावस्था से ही वे वैराग्य, साधना और ईश्वर-साक्षात्कार की ओर अग्रसर हुए। दंडी संन्यास परम्परा में दीक्षा लेकर उन्होंने जीवन को पूर्ण रूप से धर्म, समाजसेवा और ज्ञान-प्रचार को समर्पित किया। दंडी स्वामी निर्भयानंद सरस्वती जी महाराज (Dandi Swami Nirbhayanand Saraswati ji Maharaj) परकाय प्रवेश करने वाले कायकल्पी संत हैं।
जिन्होंने स्वयं को तप, योग और आत्मचिंतन के माध्यम से परिवर्तित कर समाज के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
उनका ध्येय है: “हर व्यक्ति में अंतर्निहित प्रकाश को जगाना और समाज में प्रेम, शांति व धर्म की स्थापना करना।”
उद्देश्य:
स्वामीजी का मानना है कि आध्यात्मिक जागृति और सामाजिक विकास एक-दूसरे के पूरक हैं।
उनके प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं —
- सत्संग, ध्यान-शिविर और संस्कार-शिक्षा कार्यक्रमों का आयोजन
- शास्त्रों का सरल भाषा में प्रचार-प्रसार
- सेवा और नैतिकता पर आधारित सामाजिक अभियान
- आधुनिक जीवन में आध्यात्मिक संतुलन लाने का मार्गदर्शन
सत्संग व शिविर:
स्वामीजी नियमित रूप से सत्संग, योग-शिविर और ध्यान-कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इन कार्यक्रमों में भाग लेकर साधक अपने भीतर की शक्ति और शांति को अनुभव करते हैं।
सत्संग के लाभ:
- भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि
- मन की शांति और स्थिरता
- नकारात्मक विचारों से मुक्ति
- आत्म-साक्षात्कार की दिशा में प्रेरणा
श्री दंडी स्वामी निर्भयानंद सरस्वती जी महाराज
_________________________

Latest Blog
—————-






